Nutrition in vegetable skins
नई दिल्ली, एजेंसियां। अक्सर हम सब्जियां बनाते समय उनका छिलका उतार देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलके में ही सबसे ज्यादा पोषण छिपा होता है? विशेषज्ञों के मुताबिक, कई सब्जियों का छिलका फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें छीलकर खाते हैं, तो अनजाने में कई जरूरी पोषक तत्वों से वंचित रह सकते हैं। विषेशज्ञों के अनुसार, कुछ सब्जियों को अच्छी तरह धोकर छिलके समेत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
- आलू
- आलू का छिलका फाइबर, पोटैशियम और आयरन का अच्छा स्रोत है।
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है
- शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है
- अगर आलू अच्छी तरह धोया गया हो, तो इसे छिलके समेत पकाना ज्यादा लाभकारी है।
- खीरा
- खीरे के छिलके में फाइबर और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
- शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार
- वजन कंट्रोल और पाचन में सहायक
- विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर खीरा ऑर्गेनिक है और अच्छी तरह धोया गया है, तो उसे छीलने की जरूरत नहीं है।
- बैंगन
- बैंगन का छिलका एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
- शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है
- दिल की सेहत के लिए अच्छा
- कुछ शोधों के अनुसार कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक
- इसे छीलने की बजाय छिलके समेत पकाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है।
- गाजर
- गाजर का बाहरी हिस्सा भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
- फाइबर से भरपूर
- आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
- शरीर की सूजन कम करने में सहायक
- गाजर को छीलने के बजाय ब्रश से अच्छी तरह साफ कर लें और फिर इस्तेमाल करें।
ध्यान रखें
- सब्जियों को हमेशा साफ पानी से अच्छी तरह धोएं।
- अगर संभव हो तो ऑर्गेनिक सब्जियां चुनें।
- मिट्टी या कीटनाशक हटाने के लिए नमक या सिरके वाले पानी से धोना बेहतर होता है।
छिलके फेंकने से पहले एक बार सोचें—कहीं आप सेहत का असली खजाना तो नहीं फेंक रहे?

















