Clove Tea Benefits
नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों के मौसम में गरमागरम मसालेदार चाय न सिर्फ आलस दूर करती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। खासकर लौंग, इलायची और अदरक से बनी चाय अलग-अलग समस्याओं में राहत देती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपको किस तरह की चाय पीनी चाहिए।
अदरक वाली चाय के फायदे
अदरक वाली चाय सर्दियों की सबसे पसंदीदा चाय मानी जाती है। सुबह इसे पीने से शरीर में गर्माहट आती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। सर्दी-खांसी, जुकाम और गले की खराश में अदरक की चाय काफी असरदार है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन कम करने और तनाव दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ब्लड शुगर कंट्रोल और पीरियड्स के दर्द में भी अदरक वाली चाय लाभ पहुंचाती है।
लौंग वाली चाय के फायदे
खांसी, जुकाम और गले में दर्द की समस्या होने पर लौंग वाली चाय पीना फायदेमंद होता है। यह पाचन सुधारती है और गैस, एसिडिटी व अपच से राहत देती है। लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। लौंग की चाय मुंह की बदबू, दांत दर्द और गले की जलन में भी राहत पहुंचाती है।
इलायची वाली चाय के फायदे
इलायची की चाय पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है। यह गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करती है। इलायची सांसों की बदबू दूर करने में मदद करती है और दिमाग को रिलेक्स करती है, जिससे नींद बेहतर आती है। हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दियों में इसे अदरक या अन्य मसालों के साथ मिलाकर चाय में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
कौन सी चाय पिएं?
अगर सर्दी-खांसी या शरीर में ठंड ज्यादा लगती है तो अदरक या लौंग वाली चाय बेहतर है। वहीं गैस, एसिडिटी और मानसिक तनाव की समस्या हो तो इलायची वाली चाय फायदेमंद साबित होती है। अपनी जरूरत और सेहत के अनुसार सही चाय चुनकर आप सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।








