Ayushman Vaya Vandana Card:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आपकी उम्र 70 साल या उससे ज्यादा है, तो सरकार की नई आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस कार्ड के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलेगा।
क्या है वय वंदना कार्ड?
Ayushman Vaya Vandana Card:
- यह कार्ड 70 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले लोगों को दिया जाएगा।
- पहले से आयुष्मान भारत पीएम-जय का लाभ ले रहे लोगों को इसमें अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर मिलेगा।
- जिनके पास प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस है, वे भी इस स्कीम के लिए पात्र होंगे।
किसे मिलेगा फायदा?
Ayushman Vaya Vandana Card:
- आय के आधार पर कोई शर्त लागू नहीं है।
- केवल उम्र (70 वर्ष+) होने पर स्कीम का लाभ लिया जा सकता है।
- अगर पति-पत्नी दोनों वरिष्ठ नागरिक हैं तो 5 लाख का कवर दोनों के बीच साझा होगा।
- सरकारी पेंशनधारियों के लिए विकल्प
जो लोग पहले से CGHS, ECHS जैसी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे चाहें तो उन स्कीम्स को जारी रख सकते हैं या फिर आयुष्मान वय वंदना कार्ड को चुन सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
Ayushman Vaya Vandana Card:
- मोबाइल पर आयुष्मान ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर Login as beneficiary/operator चुनें।
- मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर ओटीपी से लॉगिन करें।
- लोकेशन एक्सेस की परमिशन दें।
- राज्य और आधार से जुड़ी जानकारी भरें।
- अगर नाम सिस्टम में नहीं दिखता तो ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
- आवश्यक डिक्लेरेशन और विवरण (मोबाइल नंबर, पिन कोड, फैमिली डिटेल्स) भरें।
- अप्रूवल मिलते ही कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
क्यों है खास?
Ayushman Vaya Vandana Card:
इस स्कीम से लाखों वरिष्ठ नागरिकों को इलाज का आर्थिक सहारा मिलेगा। बढ़ती उम्र में मेडिकल खर्च का बोझ कम करने के लिए यह कार्ड एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें









