Swollen face kidney issue:
नई दिल्ली, एजेंसियां। अक्सर लोग सुबह उठकर आईने में अपने चेहरे को फूला-फूला देखकर थकान या नींद की कमी मान लेते हैं। लेकिन लगातार सुबह उठते ही चेहरे की सूजन नजर आना आपकी किडनी हेल्थ से जुड़ा गंभीर संकेत हो सकता है। डॉ. दीपिका राणा के अनुसार, अगर आंखों के नीचे पफीनेस या चेहरे की सूजन लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
किडनी और चेहरे की सूजन का संबंध
किडनी शरीर से टॉक्सिन्स और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी ठीक से कार्य नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसका असर सबसे पहले चेहरे और आंखों के आसपास दिखाई देता है, जिसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है।
शुरुआती लक्षण जिन पर ध्यान दें
• सुबह उठते ही चेहरे का फूला होना
• आंखों के नीचे पफीनेस
• पैरों या टखनों में भारीपन महसूस होना
• लगातार थकान और कमजोरी
• अन्य संकेत जो किडनी की समस्या दर्शाते हैं
• पेशाब का बार-बार आना या बहुत कम होना
• पेशाब में झाग या खून दिखना
• लगातार हाई ब्लड प्रेशर
• भूख न लगना, मतली और उल्टी
• घरेलू उपाय और सावधानियां
• नमक और तैलीय भोजन से परहेज
• पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
• अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहना
• नियमित रूप से किडनी फंक्शन टेस्ट कराना
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर चेहरे की सूजन लगातार बनी रहे और साथ में अन्य लक्षण भी दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। समय पर इलाज कराने से बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।सुबह उठते ही फूला चेहरा हमेशा सामान्य नहीं होता। इसे नजरअंदाज करने की बजाय सही खानपान, नियमित जांच और समय पर इलाज के माध्यम से किडनी हेल्थ को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें








