Dark circles: डार्क सर्कल्स मिटाने के 4 आसान और असरदार घरेलू उपाय

2 Min Read

Dark circles:

नई दिल्ली, एजेंसियां। डार्क सर्कल्स की समस्या आजकल आम हो गई है। यह खासकर नींद की कमी, तनाव, और गलत जीवनशैली के कारण होती है। आंखों के नीचे काले घेरे चेहरे को थका हुआ और बेजान दिखाते हैं। हालांकि, इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। योग गुरु हंसा योगेन्द्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर चार आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बताए हैं, जिन्हें अपनाकर डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है।

कच्चा आलू

कच्चे आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण और कैटलॉस नामक एंजाइम होता है। यह पिगमेंटेशन और सूजन दोनों को कम करता है। आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकालें और कॉटन पैड भिगोकर 10–15 मिनट आंखों पर रखें। ठंडा आलू और भी अधिक प्रभावी होता है।

ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स

टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके आंखों पर रखें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और आंखों को ताजगी देते हैं।

एलोवेरा और विटामिन ई नाइट जेल

सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल और विटामिन ई ऑयल का मिश्रण लगाएं। यह ओवरनाइट ट्रीटमेंट त्वचा को गहराई से नमी देता है और धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स को हल्का करता है।

टमाटर और बेसन का पेस्ट

टमाटर में लाइकोपिन और बेसन के स्क्रबिंग गुण त्वचा को ब्राइट और एक्सफोलिएट करते हैं। टमाटर का रस, बेसन और ठंडे दूध की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10 मिनट आंखों के नीचे लगाकर धो लें।

डार्क सर्कल्स को पूरी तरह हटाने में समय लगता है, इसलिए नियमित रूप से इन नुस्खों का पालन करें। पर्याप्त नींद, हेल्दी डाइट और तनाव-मुक्त जीवनशैली भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें

Lifestyle: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 5 आसान और असरदार तरीके


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं