Tuesday, July 8, 2025

युवाओं से किया गया वादा निभाये सरकार : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार जितनी मशक्कत युवाओं की आवाज़ और वाजिब हक दबाने के लिए कर रही, उतनी मशक्कत सही नीति बनाने, नौकरी और रोजगार देने के लिए करती तो ये नौबत नहीं आती। सरकार वादे निभाने में नाकाम रही है। उसकी  दोषपूर्ण नीति और नीयत के कारण युवा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।

वे पार्टी मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा प्रभारियों के साथ राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा के साथ पार्टी के कार्यक्रमों की सफलता की समीक्षा की। सुदेश ने कहा कि नीयत अच्छी हो तो नीतियां सही बनती हैं। लेकिन राज्य सरकार की नीयत उजागर है। सवा तीन साल में ही सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग छला गया है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य में जातीय जनगणना कराने की पहल करे

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देर सही कांग्रेस ने जातीय जनगणना को लेकर आवाज उठाई है। झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस इस मांग के अनुरूप जातीय जनगणना कराने की सीधी और शीघ्र पहल करे। उन्होंने कहा कि बिहार समेत कई राज्यों में वहां की राज्य सरकारें जातीय जनगणना करा रही हैं। जबकि झारखंड में राज्य सरकार जातीय जनगणना कराये, इसके लिए हमने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।अलग-अलग मंचों से हम और हमारी पार्टी लगातार यह मांग उठाती रही है।

30 अप्रैल को राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च रांची में

सुदेश कुमार महतो ने बताया कि विस प्रभारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल को रांची में आजसू पार्टी राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च निकालेगी। पहले यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को होना था। सामाजिक न्याय मार्च की तैयारियों को लेकर सभी विधानसभा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं।

समीक्षा बैठक पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के अलावा देवशरण भगत, रोशनलाल चौधरी, नीरु शांति भगत, यशोदा देवी, सुबोध प्रसाद, तरुण गुप्ता, अर्जुन बैठा, निर्मला भगत, भरत कांशी, रामधन बेदिया, हरेलाल महतो,  बुलू रानी सिंह सरदार, तिवारी महतो, अनूप पांडे, रामजीत गौंझू,  मंगल सिंह सुरीन, नंदलाल बिरुआ, रामलाल मुंडा, फणीभूषण महतो,  माधव चंद्र महतो एवं मनोज सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
00:21:48

Testing video post

Testing content

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img