रांची। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद झारखंड सरकार भी अलर्ट मोड में है। श्रम विभाग के कंट्रोल रूम के प्रभारी जॉनसन टोप्पो ने बताया कि बांग्लादेश में झारखंड के संभावित मजदूरों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार रात तक झारखंड के किसी भी नागरिक के फंसे होने के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
जैसे ही किसी झारखंडी श्रमिक के बारे में सूचना मिलेगी या मदद मांगी जाएगी तो तुरंत कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें
बांग्लादेश में फंसे रांची के मनीष चौधरी ने लगाई मदद की गुहार