खूंटी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी वो धरती है जहां से भगवान बिरसा का गौरव शुरू होता है। यहां की खुशहाली को पीएम मोदी ने अपनी प्राथमिकता में रखा है।
यहां के गरीबों के घर-घर में पीएम मोदी के प्रयास से आज राशन पहुंच रहा है। योजनाएं पहुंच रही हैं। मुंडा शुक्रवार को खूंटी में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता बीजेपी की आलोचना करते नहीं थकते। लेकिन इनके नेता के पीएस के नौकर के यहां से लाखों रुपये कैश इडी जब्त करती है, तब ये लोग खामोश हो जाते हैं।
कहा कि एक नौकर के घर से इतना कैश मिलता है कि मशीन इसे गिनते-गिनते थक जाती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनके नेताओं के पास कितना पैसा होगा।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि ये बीजेपी की ही सरकार थी, जिसने अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया।
जिसके लिए न जाने कितनी कुरबानियां दी गयी। बिरसा मुंडा से लेकर सन 2000 तक कुरबानियों का दौर जारी रहा।
आप सब मुझे बताइये क्या भगवान बिरसा की कुरबानी को ऐसे ही बेकार होने दिया जायेगा।
कहा कि जेएमएम सरकार के मंत्रियों के कारनामे से ऐसा लगता है कि इनको झारखंड राज्य और विकास से कुछ लेना-देना नहीं है।
इन्होंने झारखंड की छवि को पूरे देश और दुनिया में खऱाब किया है। झारखंड के नाम को बदनाम किया है। कहा कि बिरसा ने इस झारखंड के लिए कुरबानी नहीं दी थी।
इसे भी पढ़ें
दुमका में बोले राजनाथ-किसी माई के लाल में दम नहीं कि आरक्षण खत्म कर दे