नई दिल्ली, एजेंसियां। हरियाणा के गुरुग्राम में अंडा करी पकाने से मना कर गर्ल फ्रेंड को जान से मार देने का मामला सामने आया है।
मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर को अंडा करी बनाने को कहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद आरोपी ने गर्ल फ्रेंड की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार पालम विहार स्थित चौमा गांव में एक महिला का शव एक निर्माणाधीन इमारत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।
फिर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी धरा गया। आरोपी ने बताया कि उस रात उसने शराब पी रखी थी और उसने पार्टनर को अंडा करी पकाने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने गुस्से में हथौड़ा से उस पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी लल्लन ने बताया कि छह साल पहले सांप के काटने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह अपने घर वालों से झगड़ा करके दिल्ली आ गया था।
करीब सात महीने पहले दिल्ली में उसकी मुलाकात कचरा चुनने वाली अंजलि से हुई। वे दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे।
इसी साल 10 मार्च को वह अंजलि को लेकर गुरुग्राम आ गया। फिर वे पालम विहार में चौमा गांव में निर्माणाधीन मकान में रहने लगे और वहीं मजदूरी भी करने लगे।
इसे भी पढ़ें
इतने से ज्यादा खर्च नहीं कर सकेगा कोई भी प्रत्याशी, डीसी ने दिये निर्देश