पलामू। दुमका गैंगरेप के बाद अब पलामू में गैंगरेप हुआ है। छत्तीसगढ़ की आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट के साथ पलामू में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में घटी है। कुछ स्थानीय लोगों ने छत्तीसगढ़ से आर्केस्ट्रा कलाकारों बुलाया था।
हुसैनाबाद के इलाके में कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम के बाद महिला आर्केस्ट्रा कलाकार वापस लौट रही थीं।
इसी दौरान गाड़ी में मौजूद कुछ युवकों ने महिला कलाकार को पहले नशीली चीज खिलाई, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला कलाकार को आरोपियों ने रोड पर ही छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़िता के होश में आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। उसने पुलिस को सारी घटना बताई है।
बिश्रामपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय और बिंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों ने हीं महिला कलाकार को छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम के लिए बुलाया था।
बिश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने 26 साल पुराना फैसला पलटा, अब नोट के बदले वोट पर चलेगा केस