किशनगंज, एजेंसियां। बिहार के किशनगंज में सिक्किम की युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। 5 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
नशे में धुत दरिंदों ने इस दुष्कर्म की घटना को अजाम दिया है। उन्होंने युवती के दोस्त नूर मोहम्मद को बांध कर बुरी तरह से पीटा।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की एक सहेली के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि वह मौके से भाग निकली।
उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
सिल्लीगुड़ी से बिहार घुमने आई थी युवती
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसकी एक सहेली सिलीगुड़ी से किशनगंज घुमने आई थी।
वापसी की ट्रेन रात 8 बजे थी जो छूट गई। जिस कारण दोनों लड़की अरहान नाम के एक युवक के घर पर रूकी थीं।
अरहान का दोस्त अमजद भी साथ रहता था। पीड़िता ने बताया कि रात को चारों ने बैठ कर खाना खाया और सोने चले गए।
इस बाद अरहान, अमजद अपने दो दोस्तों के साथ ड्रिंक करने लगे। ड्रिंक करने के बाद अरहान और अमजद नशे में हमारे कमरे में आए। दोनों ने जबरदस्ती की और लड़की को अपने कमरे में ले गए।
भाग निकली दूसरी लड़की
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कमरे में ले जाने के बाद अरहान और अख्तर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।
इस पर नूर बीच में उसे बचाने आया तो बगल वाले कमरे से अमजद आया और दोनों ने मिलकर नूर मोहम्मद का हाथ-पैर बांध दिए।
फिर बुरी तरह से पीटते हुए कमरे से बाहर कर दिया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर उसकी सहेली वहां से निकल कर भाग गई।
उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस फिर सहेली के साथ अमजद के घर पहुंची।
इसे भी पढ़ें
संथाल में एक बार फिर गैंगरेप, पाकुड़ में अर्द्धनग्न हालत में युवती को छोड़ा