Tuesday, July 8, 2025

कर्पूरी से लेकर जार्ज फर्नांडीस तक को नीतीश कुमार ने ठगा : सम्राट चौधरी

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने उनके (सम्राट) के पिता का जिक्र है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर से लेकर जार्ज फर्नांडीस तक को नीतीश कुमार ने ठगा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार..यह कौन हैं? जब हमारे पिता जी देश के लिए लड़ रहे थे, तब उनकी पैदाइश नहीं हुई होगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों ने जब भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि नीतीश कुमार ने आपके पिता शकुनी चौधरी के लिए बहुत कुछ किया। यह सवाल सुनते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी के लिए उन्होंने किया?

सम्राट चौधरी ने कहा कि अरे जब उनका पैदाइश नहीं होगा, तब मेरे पिता जी देश के लिए लड़ रहे थे। मेरे पिताजी तो देश के योद्धा रहे। 1962 का युद्ध लड़ा। नीतीश कुमार का तो उस समय जन्म ही हुआ होगा। कहां गलतफहमी में नीतीश बाबू आ गए।

नीतीश बाबू को पहचानता कौन था। जब वो राजनीतिक रूप से पैदा नहीं हुए थे तभी से लोग शकुनि चौधरी को जानते हैं। नीतीश कुमार से बड़ा दलबदलू शायद ही इस देश का कोई नेता होगा। मैं तो सोच रहा हूं कि नीतीश का कैलेंडर जारी करूं वो कब किस दल में रहे हैं। उन्होंने कर्पूरी से लेकर जार्ज साहब तक को ठगने का काम किया।

नीतीश बिहार को लुटवा रहे हैं और अपनी पार्टी का झोला भर रहे हैं।  इसके आलावा उनसे कुछ भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय-नाश्ता करने के लिए यहां- वहां घूमते रहते हैं। वह पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय-नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे।

लेकिन, इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा। वहीं, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार को ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं? नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं? उसके बाद मालूम चल जाएगा कि उनका क्या हश्र होगा। यह जनता सब देख रही है, इसका जवाब उनको जरूर मिलेगा।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
00:21:48

Testing video post

Testing content

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...

HEC कर्मचारियों का धैर्य टूटा, वेतन के लिए 9 जुलाई को हड़ताल तय [HEC employees’ patience breaks, strike scheduled for July 9 for salary]

HEC employees: रांची। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के...

Kailash-Mansarovar Yatra: पांच साल बाद फिर शुरू हो गई कैलास-मानसरोवर यात्रा [Kailash-Mansarovar Yatra started again after five years]

Kailash-Mansarovar Yatra: नई दिल्ली, एजेंसियां। पांच साल बाद कैलास-मानसरोवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img