रांची। झारखंड में 75 खूंखार नक्सलियों पर नये सिरे से ईनाम घोषित किया गया है। ईनाम की राशि 15 लाख से एक करोड़ रुपये तक तय की गयी है। पुलिस इन नक्सलियों की तलाश लंबे समय से कर रही है।
राज्य सरकार ने अब नक्सलियों को पकड़ने की रणनीति में बदलाव किया है। साथ ही अभियान भी तेज कर दिया है। इसी के तहत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी, पीएलएफआई, टीपीसी, जेजेएमपी के शीर्ष 75 फरार उग्रवादियों के खिलाफ नये सिरे से ईनाम का ऐलान किया गया है।
एक करोड़ के ईनामी नक्सली
एक करोड़ के ईनामी नक्सलियों की सूची में भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, सेंट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल उर्फ तिमिर एवं पतिराम मांझी उर्फ अनल दा शामिल हैं।
25 लाख के ईनामी नक्सली
पीएलएफआई सुप्रीमो समेत छह सैक कमांडरों पर 25 लाख का इनाम घोषित किया गया है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर अब 25 लाख का इनाम है। माओवादियों के सैक कमांडर करमचंद हांसदा उर्फ चमन, लालचंद्र हेंब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस उरांव, अजय महतो उर्फ टाइगर पर 25 लाख का इनाम है।
15 लाख के ईनामी नक्सली
15 लाख ईनामी नक्सलियों में माओवादी कुंबा मुर्मू उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ वासुदेव, सर्वजीत यादव उर्फ नवीन, छोटू खेरवार, पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा, टीपीसी के आक्रमण गंझू, भाकपा माओवादी कृष्णा हांसदा, रामप्रसाद मार्डी, नितेश यादव, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, बेला सरकार, गणेश भारती पर 15 लाख का इनाम घोषित किया है।
10 लाख के ईनामी नक्सलियों के नाम
तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम है साथ ही टीपीसी के शशिकांत उर्फ आरिफ जी, माओवादी जोनल कमेटी सदस्य रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया जी, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा, माओवादी मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहिबराम मांझी, विवेक यादव, सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, चंदन सिंह खेरवार, गोदराय यादव, अभिजीत यादव पर पांच लाख का इनाम घोषित हुआ है। इनके अलावा इस सूची में भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांउर रंथू उरांव, अघनू गंझू, गुलशन सिंह मुंडा, प्रदीप सिंह खेरवार, सहदेव महतो, संतोष भुइयां, सहदेव यादव, ननकुरिया उर्फ नंदकिशोर यादव, दशरथ उरांव, बीरबल उरांव, रवींद्र यादव, शीतल मोची, चंद्रभान पाहन, लवलेश गंझू, अजय यादव, जयंति उर्फ रेखा, खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा, प्रभात गंझू, गोविंद बिजरिया शामिल हैं।
अन्य छोटे-छोटे ईनामी नक्सली
माओवादी एरिया कमांडर लाजीम अंसारी, पंकज कोरवा, कुंवर मांझी, बिरेन सिंह, पीएलएफआई के बलराम लोहरा, सागेन अंगरिया, टीपीसी के करीम जी पर दो लाख का इनाम घोषित है। जेजेएमपी के फिरोज अंसारी, ललिंद्र महतो, टीपीसी के विरेंद्र गंझू, संतोष गंझू, सहेंद्र यादव, पीएलएफआई के सुखराम गुडिया, सामुएल बुढ़, माओवादी कैडर मेरिना सिरका, पांचा उरांव, मीता उर्प नयनतारा, लक्ष्मण राय पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है।