Tuesday, October 21, 2025

कर्पूरी समेत चार को मिला भारत रत्न, आडवाणी को देने कल उनके घर जायेंगी राष्ट्रपति

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजंसियां। बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिले भारत रत्न सम्मान को उनके पुत्र सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।

इस शुभ घड़ी के साक्ष्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री बनें। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आज समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें देश के 4 विभूतियों को यह सम्मान मिला। इन चारों विभुतियों को यह सम्मान मरणोपरांत मिला है। जबकि लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान 31 मार्च को दिया जायेगा।

इधर. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से पूरे बिहार में खुशी की लहर है। उनके 100वीं जयंती के एक दिन पहले ही यानि 23 जनवरी 2024 को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय से कर दी गयी थी।

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं।

इसके साथ ही वे कुछ समय के लिए समस्तीपुर से सांसद भी रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर को बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है।

उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में बल्कि देश में मिशाल बना। देश में सबसे पहले उन्होंने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया।

इतना ही नहीं देश में सबसे पहले महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण देने का श्रेय भी कर्पूरी ठाकुर को जाता है।

हालांकि, बाद में उनके फैसले को समाप्त कर दिया गया। कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न पाने वाले बिहार में जन्मे चौथे शख्स हैं।

इनसे पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जय प्रकाश नारायण और बिस्मिल्ला खान को भारत रत्न मिल चुका है।

कर्पूरी ठाकुर के अलावा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को यह सम्मान कल यानी 31 मार्च को दिया जायेगा।

ताजा जानकारी के अनुसार, लाल कृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर राष्ट्रपति ये सम्मान सौंपेंगी।

इसे भी पढ़ें

पप्पू यादव का उल्टा पड़ा दांव, अब कर रहे अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories