कांग्रेस बोली- प्रदेश में गुंडाराज, BJP ने चुनावी स्टंट बताया
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP (शरद गुट ) के नेता अनिल देशमुख पर नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। अनजान लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके।
कांग्रेस ने नेता बाला साहब थोराट ने कहा, राज्य में कानून का राज है या गुंडों का?’ वहीं भाजपा ने कहा कि ये एक चुनावी ‘स्टंट’ है। देशमुख ने अपने ही कार्यकर्ताओं से पथराव कराया है।
बेटे के लिए चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे अनिल:
अनिल देशमुख के बेटे सलिल काटोल विधानसभा क्षेत्र से NCP (शरद) के उम्मीदवार हैं। देशमुख ने शाम को नरखेड में बैठक की। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कार से काटोल के लिए निकले थे। इसी दौरान बेला फाटा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया।
इसे भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट बोला- NCP अजित अपने पैरों पर खड़ी हो, आपकी अलग पहचान, उस पर चुनाव लड़ें