रांची। मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर बुधवार को केंद्रीय सरना समिति ने तीन दिवसीय प्रथम मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और महान खिलाड़ी थे।
उन्होंने आजादी से पहले हॉकी टीम की कप्तानी की। आजादी के बाद जयपाल सिंह ने पूरे देश को आदिवासी परंपरा, संस्कृति के बारे में संविधान सभा मे बड़े ही खूबसूरत तरीके से पेश किया। वह मुंडा झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में भी जाने जाते है।
कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, महासचिव अशोक उरांव, खेल प्रभारी मंगल मिंज सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
असे भी पढ़ें
झारखंड में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में ईडी, दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टुकड़ी