Frozen dessert:
नई दिल्ली, एजेंसियां। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम का आनंद तो सबको पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार हम जो आइसक्रीम समझकर खाते हैं, वह असली आइसक्रीम नहीं बल्कि फ्रोजन डेजर्ट होती है? आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में बड़ा फर्क होता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे समझ नहीं पाते। असली आइसक्रीम दूध या क्रीम से बनाई जाती है, जबकि फ्रोजन डेजर्ट में मुख्य रूप से सस्ते वेजिटेबल फैट और लिक्विड ग्लूकोज का इस्तेमाल होता है। इस वजह से फ्रोजन डेजर्ट आइसक्रीम की तुलना में सस्ती होती है, लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
फ्रोजन डेजर्ट्स
फ्रोजन डेजर्ट्स में हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल ऑयल होता है, जिससे ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है। ट्रांस फैट दिल की बीमारियों, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसके अलावा, फ्रोजन डेजर्ट्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर और एडिटिव्स शामिल होते हैं, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दूसरी ओर, असली आइसक्रीम में प्राकृतिक डेयरी सामग्री होती है, लेकिन कुछ लोगों को इसमें लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या हो सकती है।
इसलिए आइसक्रीम खरीदते समय पैकेट पर इंग्रेडिएंट्स लिस्ट जरूर देखें और सुनिश्चित करें कि इसमें वेजिटेबल फैट न हो। गर्मी में अगर आइसक्रीम खाना हो तो असली और गुणवत्ता वाली आइसक्रीम ही लें, लेकिन मात्रा का ध्यान भी रखें क्योंकि ज्यादा शुगर और फैट सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
Junk food: जंक फूड से बिगड़े लीवर को ठीक करें ये 6 हरी सब्जियां, असर होगा चौंकाने वाला!
