Methi dal Recipe: रोज रोज एक तरह की मेथी साग खा कर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये चटपटी मेथी दाल

3 Min Read

Methi dal Recipe

नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आप रोज़ाना एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं और खाने में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो मेथी दाल आपके लिए परफेक्ट है। यह बनाना आसान है और गरमा-गरम चावल या फुल्कों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। मेथी साग की तरह ही इसमें हल्की कड़वाहट होती है, जो दाल में देसी स्वाद को और बढ़ा देती है। साथ ही, मेथी आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कई विटामिन्स से भरपूर होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है।

सामग्री:

  • 1/2 कप तुअर दाल (अरहर दाल)
  • 1 कप ताजी मेथी पत्तियां (धोकर बारीक कटी हुई)
  • 1 मीडियम प्याज (बारीक कटा)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा)
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 12 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए:

  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 3-4 लहसुन की कलियाँ (कटी हुई)
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • थोड़ा हरा धनिया (गार्निश के लिए)

विधि:

सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में 2-3 कप पानी, हल्दी और नमक के साथ 3-4 सीटी तक पका लें। मेथी पत्तियों को धोकर बारीक काटें। अगर कड़वाहट कम करनी हो तो हल्का नमक लगाकर 10 मिनट छोड़ दें, फिर धो लें।
कड़ाही में तेल/घी गरम करें, जीरा डालें और चटकने दें। हींग और लहसुन डालकर भूनें। प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे। अब मेथी डालें और 3-4 मिनट तक भूनें। उबली दाल डालकर जरूरत अनुसार पानी डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं।

अंत में तड़का तैयार करें: घी गरम करके लहसुन और लाल मिर्च भूनें और दाल पर डालें। हरा धनिया डालकर परोसें।
इस मेथी दाल का हल्का कड़वा स्वाद और मसालों का मिश्रण इसे हर खाने में पसंदीदा बनाता है। यह पौष्टिक, स्वादिष्ट और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

Share This Article