Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसे सॉफ्ट और जूसी गुलाब जामुन, जाने बनाने की आसान टिप्स

2 Min Read

Gulab Jamun Recipe

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुलाब जामुन भारतीय मिठाइयों में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। त्योहार, शादी-समारोह या कोई खास अवसर हो, यह मिठाई हर मौके को खास बना देती है। आमतौर पर लोग इसे बनाने के लिए बाजार में मिलने वाला रेडीमेड मिक्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर पर दूध पाउडर से बने गुलाब जामुन हलवाई जैसे ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनते हैं।

गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

परफेक्ट गुलाब जामुन बनाने के लिए सूखी सामग्री का सही अनुपात और आटे की सही गूंथाई सबसे महत्वपूर्ण होती है। दूध पाउडर, थोड़ा मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें। आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही ज्यादा ढीला, क्योंकि इससे जामुन तलते समय टूट सकते हैं या अंदर से कच्चे रह सकते हैं। जरूरत पड़ने पर थोड़ा दूध डालकर आटे को नरम बनाया जा सकता है।

गुलाब जामुन बनाने की विधि

जामुन बनाते समय हथेलियों पर हल्का घी लगाकर बिना दरार वाली स्मूद बॉल्स तैयार करें। इसके बाद इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर तेल या घी में तलें। तेज आंच पर तलने से जामुन बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाते हैं, लेकिन अंदर से ठीक से पक नहीं पाते।गुलाब जामुन की चाशनी भी उतनी ही अहम होती है। चाशनी को बहुत गाढ़ा न रखें, बल्कि हल्की चिपचिपी बनाएं। तले हुए जामुन को गरम नहीं बल्कि हल्की गरम चाशनी में डालें, ताकि वे अच्छे से रस सोख सकें। चाशनी में इलायची पाउडर और गुलाब जल मिलाने से मिठाई की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।

चाशनी में डालने के बाद गुलाब जामुन को कम से कम दो घंटे तक रहने दें। इससे वे और ज्यादा नरम, जूसी और स्वादिष्ट बन जाते हैं — बिल्कुल हलवाई की दुकान जैसे।

Share This Article