FoodPani Puri vs Golgappa: गोलगप्पा या पुचका? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसका स्वाद है ज्यादा तगड़ा ?

Pani Puri vs Golgappa: गोलगप्पा या पुचका? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसका स्वाद है ज्यादा तगड़ा ?

Pani Puri vs Golgappa:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में चटपटा स्नैक पसंद करने वालों की पहली पसंद गोलगप्पा, पानीपुरी या पुचका होती है। देखने में भले ही ये सभी एक जैसे लगते हों, लेकिन गोलगप्पा और पुचका के स्वाद, पानी, मसालों और बनाने के तरीकों में बड़ा अंतर है।

आमतौर पर गोलगप्पे सूजी या आटे से बनाए जाते हैं और इनमें उबले आलू को बारीक काटकर भरा जाता है। इसके पानी का स्वाद पुदीने और धनिया से आता है, जो हरे रंग का होता है और हल्का माइल्ड, फ्रेशनेस से भरा फ्लेवर देता है।

पुचका किन राज्यों में पसंद किया जाता ?है

वहीं पुचका बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा की पसंद है। इसमें पानी इमली, मसालों और काले नमक से तैयार होता है, जो हल्का ब्राउन और ज्यादा खट्टा-तीखा होता है। पुचका में आलू को मैश करके काले चने और मसालों के साथ मिलाया जाता है, जिससे इसका फ्लेवर और भी स्ट्रॉन्ग बनता है। यही अंतर इसे गोलगप्पे से बिल्कुल अलग पहचान देता है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में गोलगप्पे कई नामों से जाने जाते हैं मध्य प्रदेश में ‘फुल्की’, पंजाब-हरियाणा में ‘पानी पताशे’, उत्तर प्रदेश में ‘बताशे’, ओडिशा में ‘गुपचुप’, असम में ‘फुस्का’ और पूर्वी भारत में ‘पुचका’। हर जगह के पानी, मसाले और भरावन का तरीका इसे अपना अलग स्वाद देता है।

क्या है गोलगप्पे का इतिहास ?

गोलगप्पे का इतिहास भी काफी रोचक है। माना जाता है कि इसकी शुरुआत महाभारत काल में द्रौपदी ने की थी, जब कुंती ने उन्हें कम सामान में पांडवों का पेट भरने वाला व्यंजन बनाने को कहा। वहीं इतिहासकार ‘फुल्की’ का उद्गम प्राचीन मगध से जोड़ते हैं। समय के साथ गोलगप्पा–पुचका स्वाद, नाम और तरीके में बदलते गए, लेकिन आज भी ये भारत का सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles