Masala Idli Fries Recipe: सिर्फ 10 मिनट में इडली और थोड़े मसालों से बनाएं, ये लाजवाब मसाला इडली फ्राई

2 Min Read

Masala Idli Fries Recipe:

नई दिल्ली, एजेंसियां। मसाला इडली फ्राई एक ऐसी झटपट और टेस्टी डिश है, जिसे बच्चे हो या बड़े—हर कोई पसंद करता है। यह न सिर्फ हल्की और हेल्दी होती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। खास बात यह है कि आप इसे बची हुई इडली से भी तैयार कर सकते हैं, जिससे आपका खाना भी वेस्ट नहीं होगा और आपको मिलेगा एक नया स्वाद। सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर शाम की भूख तक, यह रेसिपी हर टाइम परफेक्ट लगती है।

सामग्री

  • इडली – 10
  • प्याज – ½ (बारीक कटा)
  • राई – ½ टीस्पून
  • कड़ी पत्ते – 8–10
  • जीरा – ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
  • हरी मिर्च – 2 (लंबी कटी)
  • सिरका – ½ टीस्पून
  • हल्दी – ¼ टीस्पून
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च सॉस – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, चिली सॉस, हल्दी, नमक और थोड़ा सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें इडली के टुकड़े डालकर मसाले में अच्छे से कोट कर दें।एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और मसाला लगी इडली को हल्का-सा फ्राई कर लें। जब ये हल्की क्रिस्पी हो जाए, तब गैस बंद कर दें।
अब दूसरी कड़ाही गर्म करें। इसमें थोड़ा तेल डालें, फिर जीरा, राई, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालें। एक मिनट भूनने के बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।जब मसाला तैयार हो जाए, तो इसमें फ्राई की हुई इडली डाल दें और दो मिनट तक अच्छे से टॉस करें, ताकि मसाला हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाए।गैस बंद करें और ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

सर्विंग

गरमा-गरम मसाला इडली फ्राई चटनी या केचप के साथ सर्व करें। इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि इसे एक बार खाने के बाद आप इडली को नए तरीके से बनाना कभी नहीं भूलेंगे!।

Share This Article