Healthy modaks: बिना मावे के बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी मोदक, नोट करें ये आसान रेसिपी

3 Min Read

Healthy modaks:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। बप्पा के भक्त इस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ उनका प्रिय भोग “मोदक” बनाना बेहद खास होता है। अगर आप हेल्दी और टेस्टी मोदक बनाना चाहते हैं और मावा नहीं है – तो चिंता की बात नहीं! यहां हम बता रहे हैं एक आसान और हेल्दी रेसिपी जिसमें मावा के बिना भी स्वाद का कोई समझौता नहीं होगा।

मोदक बनाने के लिए सामग्री:

चावल का आटा – 1 कप
घी – 2 टेबल स्पून
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
गुड़ – ½ कप
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)
ड्राई फ्रूट्स – बादाम, पिस्ता, काजू (बारीक कटे हुए)
पानी – आवश्यकता अनुसार

मोदक बनाने की आसान विधि:

Step 1: डो तैयार करें

एक बर्तन में पानी उबालें।
उसमें थोड़ा घी और चावल का आटा डालें।
इस मिश्रण को 10 मिनट तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
ठंडा होने दें।

Step 2: फिलिंग बनाएं

एक पैन में घी गर्म करें।
उसमें नारियल और गुड़ डालें और अच्छे से मिक्स करें।
फिर इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

Step 3: मोदक शेप दें

अब तैयार आटे से छोटी लोइयां बनाएं।
बीच में जगह बनाकर उसमें फिलिंग भरें।
हाथ से या सांचे की मदद से मोदक का आकार दें।
घी हाथ में लगाना न भूलें वरना आटा चिपक सकता है।

Step 4: स्टीम करें

एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर स्टीमर लगाएं।
मोदक स्टीमर में रखें और 10 मिनट तक स्टीम करें।
तैयार मोदक पर पिस्ता या मनपसंद ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

भोग के लिए तैयार हेल्दी मोदक!

अब ये स्वादिष्ट, हेल्दी और बिना मावा वाले मोदक गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए तैयार हैं। आप चाहें तो इन मोदकों में अपने स्वाद के अनुसार केसर, गुलाब जल या शहद भी मिला सकते हैं।

गणपति बप्पा मोरया!

इसे भी पढ़ें

Food Recipe: मखाने की ग्रेवी वाली सब्जी: रोटी-पाराठे के साथ परफेक्ट जोड़ी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं