Tawa Pulao Recipe
नई दिल्ली, एजेंसियां। तवा पुलाव उन लोगों के लिए परफेक्ट डिश है जो रोज़ाना के सादे चावल से बोर हो चुके हैं। यह लंच या डिनर के लिए आसानी से बनाया जा सकता है और अपने मसालेदार और खुशबूदार स्वाद से हर किसी को दीवाना बना देता है। अपनी पसंदीदा सब्जियां डालकर आप पुलाव का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।
तवा पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
- बासमती चावल – 2 कप (पके हुए)
- आलू – 1 (उबला और कटा हुआ)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मटर – आधा कप
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – 1 चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- चाट मसाला – आधा चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- देसी घी – 2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
तवा पुलाव बनाने की विधि:
- सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर तैयार करें। आलू और मटर को उबाल कर अलग रखें।
- प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें। उबले आलू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें।
- तवा या कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें हींग व जीरा डालकर भूनें।
- अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें। प्याज गोल्डन ब्राउन होने पर टमाटर डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट पकाएं।
- अब उबले आलू, पके हुए चावल और मटर डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
- इसके बाद चाट मसाला और नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें।
- गरमा-गरम तवा पुलाव को रायता, चटनी या अचार के साथ सर्व करें।
टिप्स:
- आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, कैरट या बीन्स भी डाल सकते हैं।
- घी की जगह हल्का तेल इस्तेमाल करें तो पुलाव कम कैलोरी वाला होगा।
यह तवा पुलाव रेस्टोरेंट जैसी खुशबू और स्वाद देता है, और झटपट बनने के कारण व्यस्त दिनों में भी परफेक्ट लंच या डिनर ऑप्शन है।
