Creamy pasta Recipe: बिना क्रीम बनाएं हाई प्रोटीन क्रीमी पास्ता, जानें शेफ की रेसिपी

3 Min Read

Creamy pasta Recipe

नई दिल्ली, एजेंसियां। पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट होता है। खासकर जब उसका टेक्सचर क्रीमी हो, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। हालांकि पारंपरिक क्रीमी पास्ता में भारी मात्रा में क्रीम का इस्तेमाल होता है, जिससे कैलोरी बढ़ जाती है और डिश हेवी हो जाती है। अगर आप भी हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हाई प्रोटीन, बिना क्रीम वाला क्रीमी पास्ता बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद और सेहत दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

क्यों है ये पास्ता खास?

इसमें क्रीम की जगह पनीर और काजू का इस्तेमाल किया गया है
मल्टीग्रेन पास्ता से मिलेगा बेहतर फाइबर
सब्जियों से बढ़ेगा पोषण
ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल, जिससे हेल्दी फैट्स मिलेंगे

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

1 लाल शिमला मिर्च
2 मीडियम टमाटर
100 ग्राम पनीर (हाई प्रोटीन)
12–15 भीगे हुए काजू
2 बड़े चम्मच उबले पास्ता का पानी
मुट्ठी भर तुलसी के पत्ते

अन्य सामग्री

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन
1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
1½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर / चिली फ्लेक्स
1 छोटा चम्मच अजवाइन
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2–3 बड़े चम्मच टमाटर केचप
1½ कप उबला हुआ पास्ता
½ कप पास्ता का पानी (गाढ़ापन बैलेंस करने के लिए)

बनाने की विधि

सबसे पहले लाल शिमला मिर्च और टमाटर को हल्का सुनहरा होने तक ग्रिल कर लें और ठंडा होने दें। ग्राइंडर जार में पनीर, भीगे काजू, तुलसी के पत्ते, ग्रिल की हुई शिमला मिर्च और टमाटर डालें। इसमें 2 बड़े चम्मच पास्ता का पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। यही आपकी हेल्दी क्रीमी बेस ग्रेवी है।
एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और लहसुन को खुशबू आने तक भूनें। अब तैयार पेस्ट डालकर 2–3 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं।

इसमें उबला हुआ पास्ता, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, काली मिर्च, नमक, केचप और बचा हुआ पास्ता का पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि पास्ता पूरी तरह क्रीमी सॉस से कोट हो जाए।आखिर में कटे हुए तुलसी के पत्ते डालें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा परमेज़ान चीज़ डालकर सर्व करें।

शेफ के खास टिप्स

पेस्ट बनाते समय पास्ता का पानी थोड़ा-थोड़ा डालें, इससे टेक्सचर रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी बनेगा। अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं, तो लहसुन की जगह चिली ऑयल इस्तेमाल कर सकते हैं। और ज्यादा प्रोटीन के लिए उबली हुई ब्रोकली या मशरूम भी जोड़ सकते हैं। अब जब भी बच्चों को क्रीमी पास्ता खाने का मन करे, तो बिना क्रीम वाला ये हाई प्रोटीन पास्ता ट्राई करें। स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा और सेहत भी रहेगी फिट

Share This Article
Exit mobile version