Crispy onion puff pastry Recipe: शाम की चाय को बनाएं खास, मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी अनियन पफ पेस्ट्री

3 Min Read

Crispy onion puff pastry Recipe

नई दिल्ली, एजेंसियां। शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और टेस्टी मिल जाए, तो थकान अपने आप दूर हो जाती है। ऐसे में अनियन पफ पेस्ट्री एक परफेक्ट स्नैक्स ऑप्शन है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व फ्लेवर से भरपूर यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। कम मसालों और संतुलित तेल में बनने के कारण यह हल्का भी रहता है और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

अनियन पफ पेस्ट्री बनाने की सामग्री

Crispy onion puff pastry Recipe

• मैदा – 1 कप
• घी – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
• अजवाइन – ½ चम्मच
• नमक – स्वादानुसार
• कॉर्नफ्लोर – 3 चम्मच
• घी – 4-5 चम्मच (लेयरिंग के लिए)
• तेल – 2 चम्मच
• जीरा – ½ चम्मच
• सौंफ – ½ चम्मच
• प्याज – बारीक कटा
• हरी मिर्च – बारीक कटी
• उबला आलू – 1 (मैश किया हुआ)
• नींबू रस, हरा धनिया – स्वादानुसार
• हींग – एक चुटकी

अनियन पफ पेस्ट्री बनाने की विधि

सबसे पहले जीरा, सौंफ और खड़ा धनिया दरदरा पीस लें। एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें हींग और पिसे मसाले डालें। खुशबू आने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। अब इसमें उबला आलू, नमक, नींबू रस और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें और ठंडा होने दें।दूसरी ओर मैदा, नमक, अजवाइन और घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे ढककर लगभग 2 घंटे के लिए रख दें। अब आटे की 6–7 पतली रोटियां बेल लें। कॉर्नफ्लोर और घी मिलाकर पेस्ट बनाएं और हर रोटी पर लगाते हुए सभी रोटियों को एक के ऊपर एक रखें। रोल बनाकर छोटे टुकड़ों में काट लें।एक टुकड़े को हल्का बेलें, बीच में स्टफिंग रखें और आधा मोड़कर किनारे सील कर दें। अब धीमी आंच पर तेल गरम करके इन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।

सर्विंग टिप

गरमागरम अनियन पफ पेस्ट्री को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ चाय में परोसें। यकीन मानिए, एक बार बनाने के बाद यह आपकी फेवरेट स्नैक्स लिस्ट में जरूर शामिल हो जाएगी।

Share This Article