Amla Recipes: विटामिन सी का खजाना है आंवला: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए ट्राई करें आंवले से बनी ये 5 टेस्टी रेसिपीज़

3 Min Read

Amla Recipes:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बदलते मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में मौसमी फलों को शामिल करना सबसे अच्छा तरीका है। इन्हीं में से एक है आंवला, जिसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। यह विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, 100 ग्राम आंवला में करीब 27.7 मिलीग्राम विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।

आंवला का नियमित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, दिल को स्वस्थ बनाने और स्किन व बालों को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि आप इसे स्वादिष्ट तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा कैसे बना सकते हैं।

आंवला की कैंडी:

बच्चों को आंवला खिलाना मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप इसे कैंडी के रूप में बनाएंगे तो वो इसे खुशी से खा लेंगे। आंवला को स्टीम में पकाकर उसका बीज निकाल लें, फिर उसे पीसकर थोड़ा घी, गुड़ या मिश्री के साथ पैन में पकाएं। इसमें भुना जीरा, सोंठ, नींबू रस मिलाएं और कॉर्न स्टार्च डालकर थिक करें। अब इसे मोल्ड में जमाकर छोटे टुकड़ों में काट लें — तैयार है घर की बनी स्वादिष्ट और सेहतमंद आंवला कैंडी।

Amla Recipes:

आंवला की चटनी:

आंवला, धनिया, अदरक, हरी मिर्च और नमक को मिलाकर पीस लें। ये चटनी पराठे, रोटी या स्नैक्स के साथ कमाल का स्वाद देती है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा गुड़ डालकर खट्टी-मीठी चटनी भी बना सकते हैं।

आंवला का ठेचा:

ये महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है। इसमें मूंगफली, जीरा, लहसुन, धनिया, हरी मिर्च और आंवला को भूनकर दरदरा पीसा जाता है। इसका स्वाद तीखा और चटपटा होता है, जिसे रोटी या भाखरी के साथ खाया जा सकता है।

Amla Recipes:
आंवला का अचार:

आंवला को उबालकर उसके टुकड़े कर लें, मसाले (राई, मेथी, सौंफ, धनिया) भूनकर दरदरे पीसें और सरसों के तेल में मिलाएं। इसमें आंवला डालकर कुछ दिन धूप में रखें। यह अचार स्वादिष्ट भी होता है और सालभर स्टोर किया जा सकता है।

Amla Recipes:
आंवला का मुरब्बा:

आंवला को हल्का उबालें, फिर मिश्री की चाशनी में पकाएं। चाहें तो थोड़ा नींबू रस और काला नमक डालें। ठंडा होने पर कांच के जार में स्टोर करें। यह न केवल मीठा और स्वादिष्ट होता है, बल्कि रोजाना एक चम्मच खाने से पाचन और इम्यूनिटी दोनों बेहतर होती हैं।आंवला सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि सर्दियों में सेहत का साथी है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के ये पांच टेस्टी तरीके न केवल स्वाद बढ़ाएंगे बल्कि आपकी और परिवार की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाएंगे।

Amla Recipes:

इसे भी पढ़ें

Ragi recipes: रागी को डाइट में शामिल करने के 3 आसान तरीके: हड्डियों को मजबूत बनाएं और भूख को कंट्रोल करें


Share This Article