रांची। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद चंपई सोरेन ने ताबड़तोड़ फैसले लिये हैं। उनके कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें तीन तीन बड़े फैसले लिये गये।
पहला फैसला लिया गया है कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 9 फरवरी से 29 फरवरी तक बजट सत्र आहूत किया गया था। इसे चंपई की कैबनेट ने विलोपित कर दिया। दूसरे फैसले के तहत 5 और 6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का सत्र बुलाया गया है।
इस दौरान 5 फरवरी को विधायकों की फ्लोर टेस्टिंग होगी। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन बहुमत साबित करेंगे। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री इसी दौरान चंपई अपने विधायकों की परेड कराएंगे। इसके बाद विधानसभा में चर्चा होगी।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने यह जानकारी दी है। बता दें कि चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही तमाम विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया है। विधायक अभी वहीं हैं। संभावना जतायी जा रही है कि सारे विधायक 5 फरवरी को फ्लोर टेस्टिंग के दिन ही वापस लौटेंगे और एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा पहंचेंगे।
इसे भी पढ़ें