MP समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में पांडू नदी का पानी 13 गांवों में घुस गया है।
इससे 15 हजार लोग प्रभावित हैं। एक हजार बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। लोगों के घरों में 2 फीट पानी भरा हुआ है।
उधर, बिहार में भी इन 12 जिलों में 12.67 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। भागलपुर और मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुंगेर में सोमवार देर रात 2 छात्र बाढ़ के पानी में बह गए।
असम में पड़ रही बेतहाशा गर्मी
असम के गुवाहाटी में हीटवेव के चलते 4 दिन तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यहां बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।
देश में मानसून अंतिम चरण में
देश में मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजस्थान के अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर और गुजरात के भुज और द्वारका से मानसून लौटना शुरू हो गया है। इन इलाकों में 15 दिन से बारिश नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें