धनबाद। धनबाद स्थित BCCL मुख्यालय में भीषण आग लग गई। इस आगलगी में कई अहम दस्तावेज जल गए है।
जानकारी के अनुसार BCCL मुख्यालय के सीएमपीडीआई भवन में शुक्रवार की आधी रात आग लग गयी।
धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई और इसने सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक सचिवालय कार्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आनन-फानन में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद बीसीसीएल की लगभग 8 दमकल के वाहनों करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाये।
आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक हो गये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें