T20 Asia Cup: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, अर्शदीप ने महज 2 रन दिए, टी-20 एशिया कप में पहली बार मैच टाई हुआ

Anjali Kumari
2 Min Read

T20 Asia Cup:

दुबई, एजेंसियां। भारत ने एशिया कप 2025 में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने आखिरी सुपर-4 मैच में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसमें भारत को 3 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद में हासिल कर लिया।

शुक्रवार रात को भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। ऐसे में फैसला सुपर ओवर में हुआ।

निसांका ने लगाया शतकः

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 203 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम से पथुम निसांका ने 58 बॉल पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने कुसल परेरा (58 रन) के साथ 127 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच टाई कराया।

इससे पहले भारतीय टीम ने मौजूदा एशिया कप में पहली बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 बॉल पर 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 39 और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका के 5 गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। इनमें महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदू हसरंगा, दसुन शनाका और चरिथ असलंका शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें

Pakistan out Hockey Asia Cup: पाकिस्तान हॉकी एशिया कप 2025 से बाहर, बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मिली जगह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं