Friday, November 7, 2025
19.1 C
Ranchi
LifestylePlants wrong direction vastu: गलत दिशा में रखे ये 3 पौधे बन...

Plants wrong direction vastu: गलत दिशा में रखे ये 3 पौधे बन सकते हैं गरीबी और तनाव का कारण, जानें इसके सही दिशा

Plants wrong direction vastu:

नई दिल्ली, एजेंसियां। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधे सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, बल्कि ये घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का संचार करते हैं। लेकिन अगर इन्हें गलत दिशा में रखा जाए तो ये सकारात्मकता के बजाय नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। खासकर तुलसी, मनी प्लांट और बांस जैसे पौधों के लिए वास्तु में विशेष दिशाएं बताई गई हैं।

तुलसी का पौधा — शुद्धता और सुख-शांति का प्रतीक:

सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। यह दिशा सूर्य की ऊर्जा से जुड़ी होती है। तुलसी के पास कभी गंदगी नहीं होनी चाहिए, और रोजाना सुबह जल तथा शाम को दीपक अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और पारिवारिक कलह दूर होते हैं।

मनी प्लांट — धन और तरक्की का सूचक:

मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा अग्नि कोण कहलाती है और मां लक्ष्मी से जुड़ी होती है। ध्यान रखें कि यह पौधा सूखे नहीं, क्योंकि सूखा मनी प्लांट घर में आर्थिक नुकसान और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। वहीं, इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, वरना पैसों से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।

बांस का पौधा — सेहत और सौभाग्य का प्रतीक:

लकी बांस पौधा सकारात्मकता, सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला माना गया है। इसे घर या ऑफिस की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। यदि यह पानी में रखा गया है तो पानी को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, ताकि ऊर्जा ताज़ा बनी रहे।

वास्तु सुझाव: सही दिशा में रखे गए ये पौधे न केवल घर का वातावरण शांत रखते हैं, बल्कि धन और सुख-समृद्धि को भी आकर्षित करते हैं।

इसे भी पढ़ें

Lifestyle: 55 की उम्र में भी दिखेगी जवां त्वचा: इन हरी पत्तियों का रस देगा नेचुरल ग्लो और झुर्रियों से राहत


WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Nepal border: बिहारः नेपाल बॉर्डर पर तस्करों और SSB के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल [Bihar: Violent clash between smugglers and SSB on...

Nepal border: मोतीहारी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मोतिहारी...

Bihar Elections: शाम 5 बजे तक 60.13% हुआ मतदान

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले...

Amit Shah: बेतिया रैली में अमित शाह का दावा: “14 तारीख तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ होगा

Amit Shah: बेतिया, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेतिया में एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला...

PM Modi in Varanasi: वाराणसी दौरे में पीएम मोदी देंगे वंदे भारत और नई परियोजनाओं की सौगात

PM Modi in Varanasi: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।...

Jyoti Singh: ज्योति सिंह ने चुनावी प्रचार के लिए जनता से मांगी आर्थिक मदद, साझा किया UPI QR कोड

Jyoti Singh: रोहतास, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी...

घाटशिला उपचुनाव 2025: माइक्रो ऑब्जर्वरों का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न, तैयारियां तेज

Ghatsila by-election 2025: जमशेदपुर। जमशेदपुर जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की तैयारियां पूरी गति से जारी हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वरों...

Gen-Z anger in PoK: शिक्षा सुधार और बढ़ती फीस के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, शहबाज सरकार की टेंशन बढ़ी

Gen-Z anger in PoK: मुज़फ्फराबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में जेनरेशन-Z के छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शुरुआत में शिक्षा सुधारों,...

Live IND vs AUS 4th T20: ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा, जोश फिलिप 10 रन बनाकर आउट

Live IND vs AUS 4th T20: कैरारा, क्वींसलैंड,एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा...

Saurabh murder case: सौरभ हत्याकांड के बाद मुस्कान का परिवार मेरठ छोड़ने को तैयार, घर पर लगा बिक्री का...

Saurabh murder case: मेरठ, एजेंसियां। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में तीन मार्च 2025 को हुए सनसनीखेज सौरभ राजपूत हत्याकांड के आठ महीने बाद...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles

Popular Categories