Municipal Corporation Elections 2026
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी और उसके सहयोगी महायुति ने शानदार जीत दर्ज की है। 227 सीटों में बीजेपी ने अकेले 96 और शिंदे गुट ने 30 सीटें जीतकर महायुति को बहुमत दिलाया। इस जीत के साथ महायुति कई दशकों के बाद मुंबई नगर निगम पर सत्ता में काबिज होने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे और बाला साहेब ठाकरे के आशीर्वाद का परिणाम बताया।
सीएम फडणवीस ने कहा
सीएम फडणवीस ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने साफ तौर पर पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र को मोदी पर भरोसा था। बाला साहेब का भी आशीर्वाद मिला। लोगों को सिर्फ और सिर्फ विकास चाहिए। महायुति को पूर्ण बहुमत मिला है और हम इस विजन को आगे बढ़ाएंगे।” फडणवीस ने यह भी कहा कि बीएमसी समेत अन्य नगर निकायों में मिली जीत संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिचायक है।
इस चुनाव में महायुति की जीत युवा मतदाताओं और शहरवासियों के विकास और सकारात्मक राजनीति के प्रति विश्वास को दर्शाती है। राज्य के कई हिस्सों में महायुति ने भाजपा के नेतृत्व में सत्ता को मजबूत किया है। देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह जीत टीम वर्क और नेतृत्व का नतीजा है।
भाजपा और शिंदे गुट की यह संयुक्त जीत है
बीएमसी चुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत से महायुति को आगामी नगर विकास, शहर के बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। भाजपा और शिंदे गुट की यह संयुक्त जीत राज्य राजनीति में बड़े बदलाव और महायुति की मजबूत स्थिति का संकेत देती है।इस जीत के साथ ही महायुति ने साफ कर दिया है कि आगामी वर्षों में मुंबई में विकास और प्रशासनिक सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

