Ranchi Municipal Corporation: JMM ने रांची नगर निगम क्षेत्र की 53 वार्ड कमेटियों को दी मंजूरी

1 Min Read

Ranchi Municipal Corporation

रांची। रांची नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने पिछले दिनों हुए वार्ड कमेटी गठन की प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर सभी 53 वार्ड कमेटियों पर मुहर लगाते हुए मंजूरी प्रदान कर दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी 53 वार्डों की कमेटी की सूची जारी कर दी।

समितियों के विस्तार का निर्देशः

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और जिला संयोजक मंडली से बेहतर तालमेल स्थापित करें। सभी वार्ड कमेटियों को आदेश दिया गया है कि जल्द समिति का पूर्ण विस्तार करें और सदस्यों के संपर्क नंबर सहित विस्तृत सूची महानगर समिति के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय को सौंपें।

Share This Article