Congressmen meeting Delhi: दिल्ली में नाराज कांग्रेसियों की बैठक से झारखंड में बड़ी सियासी हलचल

3 Min Read

Congressmen meeting Delhi

नई दिल्ली, एजेंसियां। नई दिल्ली में नाराज कांग्रेसियों की मौजूदगी से झारखंड में सियासी हलचल बढ़ रही है। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की की एक बैठक हुई। इस बैठक ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा है। औपचारिक तौर पर इस बैठक को संगठन की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पार्टी के अंदरखाने यह चर्चा तेज है कि झारखंड कांग्रेस का एक गुट मौजूदा मंत्रियों से नाराज़ चल रहा है और उसी पृष्ठभूमि में यह बैठक अहम मानी जा रही है।

बैठक में ये रहे शामिल

इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी प्रभारी बेला प्रसाद, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रियाज अहमद शामिल हुए। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, उसे जमीनी स्तर पर सशक्त करने और कार्यकर्ताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर गहन चर्चा हुई।

बैठक को लेकर उठ रहे सवाल

हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह बैठक सिर्फ संगठनात्मक रणनीति तक सीमित थी या फिर इसके पीछे मंत्रियों के कामकाज और सरकार में भूमिका को लेकर असंतोष भी एक कारण है। चर्चाओं के मुताबिक, पार्टी के भीतर लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि कुछ नेता सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल की मांग कर रहे हैं।

बैठक में शामिल नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने पर जोर दिया, लेकिन दिल्ली में बंद कमरे में हुई इस चर्चा को झारखंड कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व की ओर से किसी तरह की नाराज़गी या मतभेद की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली बैठक के बाद यह साफ है कि झारखंड कांग्रेस के भीतर संगठन और सरकार को लेकर मंथन तेज हो गया है।

Share This Article