Chirag Paswan:
पटना, एजेंसियां। बिहार एनडीए में अब खींचतान कुछ ज्यादा ही बढ़ती दिख रही है। अब चिराग पासवान ने NDA में 2 मंत्री पद और डिप्टी CM पद की डिमांड कर दी है। चिराग अपने बहनोई अरुण भारती का नाम बढ़ा सकते हैं। इसे लेकर एनडीए में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमित शाह बिहार पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि एनडीए की बैठक में इन सब बिंदुओं को सुलझाने का प्रयास होगा।







