Sudhanshu Trivedi: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल और कांग्रेस पर बोला हमला

2 Min Read

Sudhanshu Trivedi

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी पर भारत विरोधी वैश्विक गठजोड़ से जुड़े होने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के हालिया बयान के अनुसार कांग्रेस पार्टी ‘ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस’ की सदस्य है और राहुल गांधी इसी संगठन के सह-अध्यक्ष हैं। भाजपा का आरोप है कि यह संगठन भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। भाजपा ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर भी सवाल उठाए।

जॉर्ज सोरोस का मुद्दा उठायाः

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि सैम पित्रोदा ने स्वीकार किया है कि उन्हें जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से संबंधों पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि राहुल गांधी किनके दबाव में विदेश यात्राएं करते हैं और क्या कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी हो गई है।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर निशाना साधते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जर्मनी दौरे के दौरान राहुल गांधी ने एक ऐसे संस्थान में बयान दिया, जो रूस में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुलाकातें केवल मेजबान देश ही नहीं, बल्कि अतिथि देश की सहमति से तय होती हैं।

कांग्रेस पर साधा निशानाः

भाजपा ने कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति पर भी तंज कसा। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में न तो नियमित संगठनात्मक बैठकें होती हैं और न ही प्रशिक्षण कार्यक्रम। उन्होंने कांग्रेस की तुलना ऐसे बल्लेबाज से की, जो अभ्यास नहीं करता और आउट होने के बाद अंपायर को दोष देता है।

Share This Article