Bangladesh Elections 2026:
ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में आगामी आम चुनाव के लिए वोटिंग 12 फरवरी 2026 को होगी। चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
खालिदा जिया के BNP पार्टी से 288 उम्मीदवार
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस चुनाव में 288 उम्मीदवार उतारे हैं। जमात-ए-इस्लामी ने 224 उम्मीदवार, जातीय पार्टी ने 192 और इस्लामिक आंदोलन बांग्लादेश पार्टी ने 253 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसके अलावा, 249 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। गठबंधन में शामिल नेशनल सिटीज़न पार्टी ने 32 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
चुनाव में कुल मिलाकर कई राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिससे बांग्लादेश में राजनीतिक मुकाबला रोमांचक रहने की संभावना है। यह चुनाव देश की राजनीति और भविष्य की नीतियों के लिए अहम माना जा रहा है और सभी मतदाता अपने क्षेत्र में जाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपना वोट डाल सकते हैं।







