Zarine Katrak Death:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर जायद खान की मां और दिग्गज अभिनेता-निर्माता संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 7 नवंबर, शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं, जबकि कुछ रिपोर्टों में कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत का कारण बताया गया है।
इस दुखद खबर के बाद खान परिवार और उनके करीबी लोगों में शोक की लहर है। जरीन के परिवार में उनके पति संजय खान, बेटे जायद खान, और बेटियां सुजैन खान, फराह अली खान और सिमोन अरोड़ा हैं। उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जरीन कतरक का करियर और योगदान:
जरीन कतरक 1960 और 1970 के दशक की लोकप्रिय मॉडल, अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर रही हैं। अपनी खूबसूरती, सादगी और शांत स्वभाव के लिए वे जानी जाती थीं। उन्होंने देव आनंद की फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ (1963) में काम किया था और ‘एक फूल दो माली’ में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी योगदान दिया था।बाद में उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और कई प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट्स पर काम किया।
संजय खान से शादी के बाद बनी सुर्खियों में:
जरीन ने 1966 में संजय खान से शादी की थी। यह जोड़ी फिल्मी जगत की चर्चित जोड़ियों में से एक रही। हाल ही में, जुलाई 2025 में उन्होंने अपना 81वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था।उनके निधन से न सिर्फ खान परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक और भावनात्मक माहौल है।
इसे भी पढ़ें
Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग के करीबी समेत 5 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत








