The Bengal Files:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और उसके बाद हुए नोआखाली नरसंहार की सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 5 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में फिल्म के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है और कुछ लोग इसके बैन की मांग कर रहे हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ममता को भावुक वीडियो:
इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक भावुक वीडियो संदेश भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के कई थिएटर मालिक राजनीतिक दबाव में फिल्म दिखाने से डर रहे हैं और कुछ ताकतें इसकी रिलीज़ रोकने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठी FIR भी दर्ज की गई हैं ताकि उन्हें कानूनी पचड़ों में उलझाया जा सके। विवेक ने ममता बनर्जी से अपील की कि वह अपनी संवैधानिक शपथ का पालन करें और राज्य में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि जब फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल चुकी है, तो उसे रोकना संविधान के खिलाफ होगा।

विवेक ने कहा:
खुद को “गुनहगार” बताते हुए विवेक ने कहा कि अगर उन्होंने कोई अपराध किया है, तो ममता बनर्जी उन्हें सजा दे सकती हैं, लेकिन लोगों तक सच पहुंचने देना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फिल्म किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन ताकतों को उजागर करती है जिन्होंने इंसानियत के खिलाफ अपराध किए हैं। द बंगाल फाइल्स उनकी पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तरह एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गई है।
से भी पढ़ें







