Vikrant Massey: रिटायरमेंट पोस्ट पर विक्रांत मैसी का बड़ा खुलासा, बोले- गलत समझी गई बात

2 Min Read

Vikrant Massey

मुंबई, एजेंसियां। एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने ‘रिटायरमेंट’ पोस्ट को लेकर फैली गलत फहमी पर एक बार फिर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका अभिनय छोड़ने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि वह सिर्फ कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहते थे। दिसंबर 2024 में शेयर किए गए उनके पोस्ट ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी थी।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा कि सोशल मीडिया पर सीमित शब्दों में अपनी बात पूरी तरह समझा पाना मुश्किल होता है और इसी वजह से उनकी बात को गलत तरीके से समझ लिया गया। उन्होंने बताया कि उस समय वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और लगातार काम करने की वजह से थकान महसूस कर रहे थे।

विक्रांत मैसी ने क्या कहा?

विक्रांत मैसी ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर वह अपनी फिल्मों में पूरी भावनाएं और मेहनत लगा देते हैं। 12th Fail की सफलता के बाद उन्होंने अपनी कई फिल्मों को देखा और महसूस किया कि उन्हें खुद को अगले स्तर पर ले जाने के लिए समय और तैयारी की जरूरत है। उन्होंने यह भी माना कि लगातार कई प्रोजेक्ट्स एक साथ करने के बजाय सोच-समझकर काम करना जरूरी है।

“वेक-अप कॉल”

एक्टर ने अपने ब्रेक के दौरान परिवार के साथ बिताए समय को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि अपने बेटे के जन्म के शुरुआती पलों में वह मौजूद नहीं रह पाए, जिसका उन्हें अफसोस है। यही एहसास उनके लिए “वेक-अप कॉल” साबित हुआ।वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘मुसाफिर कैफे’ से बतौर प्रोड्यूसर भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Share This Article