नेशनल अवॉर्ड विजेता विक्रांत मैसी बने प्रोड्यूसर, ‘मुसाफिर कैफे’ से शुरू करेंगे नई क्रिएटिव यात्रा

2 Min Read

Vikrant Massey

हैदराबाद, एजेंसियां। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी अब अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। दमदार अभिनय और संवेदनशील कहानियों के लिए जाने जाने वाले विक्रांत अब प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। उनका पहला प्रोडक्शन प्रोजेक्ट ‘मुसाफिर कैफे’ है, जो रोमांटिक ड्रामा है और मशहूर लेखक दिव्या प्रकाश दुबे के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है।

विक्रांत मैसी ने क्या कहा?

विक्रांत मैसी का उद्देश्य ऐसी फिल्में बनाना है जो इंसानी भावनाओं, समाज और रिश्तों से गहराई से जुड़ी हों। मुसाफिर कैफे में वे कहानी के हर पहलू में करीब से जुड़ना चाहते हैं और इसकी कहानी जमीन से जुड़ी, ईमानदार और वास्तविक जीवन अनुभवों से प्रेरित होगी। उन्होंने कहा, “यह मौका मेरे लिए बिल्कुल सही लगा। इतने शानदार क्रिएटर्स और टैलेंट के साथ काम करना और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखना रोमांचक और ईमानदार अनुभव है। मुझे जो भरोसा और प्रोत्साहन मिला है उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।”

फिल्म प्यार, हीलिंग और आत्म-खोज जैसे विषयों को खूबसूरती से पेश करती है और दर्शकों के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव बनाने का प्रयास करती है। विक्रांत इस कदम से यह दिखाना चाहते हैं कि वे केवल अच्छी कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहते, बल्कि उन्हें बनाने और आकार देने में भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

विक्रांत आगे क्या करेंगे?

वर्कफ्रंट पर, मुसाफिर कैफे के बाद विक्रांत अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर बायोपिक ‘व्हाइट’ में नजर आएंगे, जिसमें वे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की भूमिका निभाएंगे। यह कदम उनके लिए एक नए क्रिएटिव चैप्टर की शुरुआत है, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग पर असर छोड़ने वाली फिल्में बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share This Article