Vijay Rashmika love story: रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा से ही करेंगी शादी, बोलीं – “मैं उनके लिए गोली खाने तक तैयार हूं”

3 Min Read

Vijay Rashmika love story:

मुंबई, एजेंसियां। साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने और अभिनेता विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बीते महीनों से चल रही सगाई और शादी की खबरों के बीच अब रश्मिका ने खुद कहा है कि वह विजय देवरकोंडा से ही शादी करेंगी। एक कॉलेज टॉक शो के दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि अब तक जिन अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया है, उनमें से वह किससे शादी करना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – “मैं नारुतो (एनीमे कैरेक्टर) को डेट करूंगी और विजय देवरकोंडा से शादी करूंगी।” रश्मिका का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

फरवरी 2026 में शादी की चर्चा:

सूत्रों के मुताबिक, दोनों कलाकारों की फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रश्मिका ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और हाल ही में वह उदयपुर में वेन्यू देखने भी गई थीं। हालांकि, दोनों सितारों की ओर से अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रश्मिका बोलीं – “ऐसा पार्टनर चाहिए जो मेरे लिए लड़े”

बातचीत के दौरान रश्मिका ने अपने जीवनसाथी को लेकर कहा, “मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए जो गहराई से समझ सके, जो मेरे साथ और मेरे लिए लड़े। अगर कल मेरे खिलाफ कोई जंग होती है, तो मुझे पता है कि वह व्यक्ति मेरे साथ खड़ा होगा। मैं भी उसके लिए गोली खाने तक तैयार हूं।”

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नजदीकियां 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों को कई बार एक जैसी छुट्टियों की जगहों से तस्वीरें साझा करते देखा गया है। हाल ही में विजय देवरकोंडा की टीम ने बताया था कि दोनों कलाकार सगाई कर चुके हैं, और अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

इसे भी पढ़ें

Maharani 4: ‘महारानी’ की वापसी – इस बार मुख्यमंत्री नहीं, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रानी भारती की नजर!”


Share This Article
Exit mobile version