Vijay Rashmika Wedding
हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर में होने वाली इस रॉयल वेडिंग को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। शादी से पहले चल रहे प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें और अपडेट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है आखिर दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर है?
कितना है एज गैप?
विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था। वह इस समय 36 वर्ष के हैं और जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था और वह अभी 29 वर्ष की हैं। इस तरह विजय, रश्मिका से करीब 7 साल बड़े हैं।हालांकि उम्र का यह फासला उनकी केमिस्ट्री में कहीं नजर नहीं आता। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं और फैंस उन्हें प्यार से ‘विरोश’ कहकर बुलाते हैं।
‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ की कहानी
22 फरवरी को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी का नाम ‘The Wedding of VIROSH’ होगा। यह नाम उनके फैंस ने ही दिया था, जिसे कपल ने अपने खास दिन के लिए अपनाया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके चाहने वालों का प्यार ही उनकी ताकत है और वे इस जश्न को उन्हीं के नाम समर्पित कर रहे हैं।
वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
शादी से पहले एक कथित वेडिंग कार्ड भी इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें कपल ने 26.02.26 को एक निजी समारोह में शादी करने की बात कही। कार्ड में यह भी उल्लेख था कि यह समारोह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से आयोजित किया जाएगा।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की धूम
उदयपुर में प्री-वेडिंग समारोह शुरू हो चुके हैं। मेहमानों के लिए ग्रैंड डिनर पार्टी और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों परिवारों और दोस्तों ने हिस्सा लिया।
रश्मिका का पुराना रिश्ता
गौरतलब है कि रश्मिका पहले अभिनेता Rakshit Shetty के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया। रक्षित, रश्मिका से करीब 10 साल बड़े बताए जाते हैं।अब फैंस बेसब्री से 26 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं, जब यह पॉपुलर जोड़ी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगी।








