Danish pandor: इस खूबसूरत हीरोइन के प्यार में हैं ‘धुरंधर’ के उजैर बलोच? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें

2 Min Read

Danish pandor

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म धुरंधर में उजैर बलोच के किरदार से चर्चा में आए अभिनेता दानिश पंडोर हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दानिश ने बीते दिन अपना 38वां जन्मदिन मनाया, जिस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट शेयर की। आहाना द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और भावुक कैप्शन के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आहाना कुमरा का प्यार भरा मैसेज हुआ वायरल

आहाना कुमरा ने दानिश के साथ छुट्टियों और पार्टियों की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जानने वाले सबसे प्यारे लड़के को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी में हमेशा प्यार, सफलता और खुशियां बनी रहें।” इस पोस्ट के बाद फैन्स ने दोनों की जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बताते हुए कमेंट्स की बाढ़ ला दी।

पहले भी साथ में मना चुकी हैं जन्मदिन

यह पहली बार नहीं है जब आहाना और दानिश को साथ देखा गया हो। पिछले साल धुरंधर की शूटिंग के दौरान भी आहाना ने सेट से दानिश के जन्मदिन की तस्वीरें साझा की थीं। उस समय उन्होंने फिल्म और दानिश की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी और रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना समेत पूरी स्टारकास्ट को सराहा था।

Danish pandor

फैन्स लगा रहे रिलेशनशिप के कयास

वायरल तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और क्लोज बॉन्डिंग देखकर फैन्स उनके रिश्ते को दोस्ती से आगे मान रहे हैं। हालांकि, दानिश और आहाना की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी साथ कर चुके हैं काम

दानिश पंडोर और आहाना कुमरा पहले टीवी सीरीज एजेंट राघव – क्राइम ब्रांच में साथ काम कर चुके हैं। दानिश इससे पहले छावा और सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुके हैं, जबकि आहाना लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, इंडिया लॉकडाउन और इनसाइड एज जैसी चर्चित परियोजनाओं का हिस्सा रही हैं।

Share This Article