The 50
मुंबई, एजेंसियां। कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, शो की दो मजबूत कंटेस्टेंट — टीवी की मशहूर ‘कोमोलिका’ उर्वशी ढोलकिया और रोडीज फेम आरुषि चावला — को घर से बेघर कर दिया गया है। इस एलिमिनेशन ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
सूत्रों के अनुसार
हालांकि, राहत की बात यह है कि यह विदाई स्थायी नहीं मानी जा रही। सूत्रों के अनुसार, मेकर्स जल्द ही एक बड़े ‘महा-ट्विस्ट’ के जरिए उर्वशी और आरुषि की शो में वापसी करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की एंट्री वाइल्ड कार्ड या किसी खास टास्क के माध्यम से कराई जा सकती है, जिससे गेम का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा।
इस बीच, हाल ही में यूट्यूबर और गेमर वंशज सिंह के शो से बाहर होने के बाद घर का माहौल पहले ही बदला हुआ है। वंशज के एलिमिनेशन के बाद उन्होंने करण पटेल और प्रिंस नरूला जैसे सीनियर कंटेस्टेंट्स पर खुलकर बयान दिए थे, जिससे शो में विवाद और बढ़ गया था।
‘द 50’ का फॉर्मेट इसे बाकी से अलग बनाता है
‘द 50’ का फॉर्मेट इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता है। यहां न तो पब्लिक वोटिंग होती है और न ही कोई तय नियम—घरवाले ही एक-दूसरे की किस्मत तय करते हैं और ‘द लायन’ के फैसले खेल की दिशा बदल देते हैं। ऐसे में उर्वशी और आरुषि की संभावित वापसी से घर के अंदर तनाव और टकराव और तेज होने की उम्मीद है। अब दर्शकों की निगाहें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि यह महा-ट्विस्ट गेम को किस ओर ले जाता है।









