Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर से अलग हुई तुलसी,अब शो छह साल का लीप होगा

3 Min Read

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

मुंबई, एजेंसियां। टीवी के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दर्शकों को एक बड़ा झटका देने वाला मोड़ देखने को मिला है। कहानी में छह साल का लीप आ चुका है और इसके साथ ही तुलसी और मिहिर के रिश्ते में दरार साफ नजर आने लगी है। नोयना की वजह से बढ़ती गलतफहमियों और कथित नजदीकियों ने तुलसी को इतना आहत कर दिया कि उसने शांति निकेतन छोड़ने का फैसला कर लिया।

शो में क्या चल रहा है?

शो के हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी कुछ समय के लिए वृंदा और अंगद के साथ रहती है। इसी बीच करण और नंदिनी को जब इस बात की जानकारी मिलती है, तो वे भारत आकर तुलसी को अपने साथ अमेरिका ले जाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, परी की एक बात तुलसी के दिल को पूरी तरह तोड़ देती है। परी बताती है कि गायत्री बा ने मिहिर से नोयना से शादी करने का वादा लिया है। यह सुनकर तुलसी अंदर से बिखर जाती है।

इसी दौरान नोयना तुलसी से मिलने पहुंचती है और माफी मांगने का दिखावा करती है, लेकिन तुलसी उसे करारा जवाब देती है। दर्द और अपमान से आहत तुलसी बिना किसी को बताए शहर छोड़ देती है। वह अपने बच्चों के लिए एक चिट्ठी लिखकर जाती है, जिसमें साफ कहती है कि वह अब शहर से दूर जाकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती है और उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए।

शो में क्या होगा?

इसके बाद शो में छह साल का लीप दिखाया जाता है। शांति निकेतन का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूख चुका है और घर का रूप-रंग भी बदल गया है। सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब दरवाजा खुलते ही तुलसी नहीं, बल्कि नोयना नजर आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मिहिर ने सच में नोयना से शादी कर ली है? या फिर आने वाले एपिसोड में कोई नया ट्विस्ट दर्शकों को चौंकाने वाला है?

Share This Article