Baaghi 4:
नई दिल्ली, एजेंसियां। टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री करने वाली है और रिलीज होते ही ये फिल्म 2025 की दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के पावर-पैक एक्शन सीन्स दर्शकों को रोमांचित करेंगे, वहीं सोनम बाजवा और हरनाज संधू फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। ट्रेलर की जबरदस्त प्रतिक्रिया और फैंस का उत्साह दर्शाता है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत होने वाली है।
Baaghi 4: टारगेट किए जाने वाले रिकॉर्ड:

‘महावतार नरसिम्हा’ – यह एनिमेटेड एक्शन फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड 319 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘सु फ्रॉम सो’ – 25 जुलाई को रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म, जिसने महज 2.5 करोड़ की लागत में वर्ल्डवाइड 121 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे कलेक्शन 78 लाख रुपये था।
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद है, जिससे ये दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी।

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ के रिकॉर्ड की बात:
‘बागी 4’ के ओपनिंग डे पर सफलता मिलने पर टाइगर श्रॉफ अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। इनमें ‘हीरोपंती 2’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कोरोना महामारी के बाद ये उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें
Baaghi 4 Trailer released: ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का जबरदस्त एक्शन








