पंत को लेकर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा- नो कमेंट

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के अफेयर के खूब चर्चे हैं। कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि पंत और उर्वशी डेट कर रहे हैं। फिर कहा गया कि पंत ने रौतेला का नंबर ब्लॉक कर दिया है।

उर्वशी ने कई बार पंत को लेकर बयान दिया है, हालांकि ऋषभ की ओर से कभी कुछ नहीं कहा गया। अब एक बार फिर उर्वशी ने पंत को लेकर बात की है।

दरअसल एक इंटरव्यू में पंत के बार में उर्वशी से शादी को लेकर सवाल हुआ। होस्ट ने पूछा, ऋषभ आपका आदर करते हैं। मुझे खुशी होगी कि आप उनसे शादी कर लेंगी।

उर्वशी से इस सवाल पर रिएक्शन देने को कहा गया। इसके जवाब में बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा-नो कमेंट।

दिसंबर 2022 में पंत का एक्सीडेंट हो गया था। तब उर्वशी रौतेला ने पोस्ट डालकर उनके ठीक होने की कामना की थी। अब ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।

करीब 15 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद पंत ने आईपीएल 2024 से वापसी की थी। वह अच्छी लय में भी दिख रहे हैं।

इसी वजह से पंत को T20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में जगह मिली है। पंत के साथ ही संजू सैमसन को विकेटकीपर के रूप में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें

8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद घोट दिया गला

Share This Article
Exit mobile version