The Raja Saab OTT release: बाहुबली’ स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ की OTT रिलीज डेट फाइनल, जानें पूरी डिटेल

3 Min Read

The Raja Saab OTT release

हैदराबाद, एजेंसियां। ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ सिनेमाघरों में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी के जरिए एक बार फिर दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित यह फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कब और कहां होगी OTT रिलीज?

फिल्म ‘द राजा साब’ 6 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम – कुल चार भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे इसे दक्षिण भारत के साथ-साथ देशभर के दर्शकों तक पहुंच मिलने की उम्मीद है।

फिल्म की कहानी

‘द राजा साब’ की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुश्तैनी संपत्ति – ‘राजा डीलक्स’ नाम के एक पुराने और वीरान सिनेमा हॉल – को वापस पाने की कोशिश करता है। शुरुआत में यह सफर आसान लगता है, लेकिन जल्द ही कहानी रहस्य और डर के माहौल में बदल जाती है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और फैंटेसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।

स्टारकास्ट और तकनीकी टीम

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन (तेलुगु सिनेमा में डेब्यू), रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने दिया है, सिनेमेटोग्राफी कार्तिक पलानी ने संभाली है और संपादन का जिम्मा कोटागिरी वेंकटेश्वर राव के पास रहा।

बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

करीब 450 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 205 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई, जिसके चलते इसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी डील के बाद भी मेकर्स को करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आलोचना और ट्रोलिंग

फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दर्शकों ने कमजोर कहानी, लंबी अवधि, जरूरत से ज्यादा CGI और प्रभास के किरदार को लेकर नाराजगी जाहिर की। अब ओटीटी रिलीज के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को डिजिटल दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिल सकती है।

Share This Article