‘द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज, कई राज्यों की कहानियों पर आधारित दिखी नई कहानी

2 Min Read

The Kerala Story 2

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म The Kerala Story 2 – Goes Beyond का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के बैनर सनशाइन पिक्चर्स के तहत बनी इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सामने आते ही चर्चा में आ गया। यह फिल्म 2022 में आई चर्चित फिल्म The Kerala Story का अगला भाग है, जिसमें पहले से ज्यादा गंभीर और विस्तृत कहानी दिखाए जाने का दावा किया गया है।

क्या है ट्रेलर में?

ट्रेलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे अलग-अलग राज्यों की तीन अलग कहानियों को दिखाया गया है। इसमें परिवारों की परेशानियों, रिश्तों में धोखे और धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संवाद से होती है, जिसके बाद अलग-अलग घटनाओं के जरिए सामाजिक और व्यक्तिगत संघर्ष को दिखाया गया है।

क्या है कहानी?

फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। कहानी में तीन युवतियों की जिंदगी को दिखाया गया है, जिनके रिश्ते और फैसले उनके जीवन को मुश्किल मोड़ पर ले जाते हैं। ट्रेलर में भावनात्मक और टकराव वाले कई दृश्य देखने को मिलते हैं, जिन्हें मेकर्स ने कहानी के अहम हिस्से के तौर पर पेश किया है।

मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म पहचान, आस्था और व्यक्तिगत आजादी जैसे विषयों को केंद्र में रखती है। ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Share This Article